आज का राशिफल—-
राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य
आज का राशिफल
सुप्रभातम
दिनांक 13 जनवरी 2026
दिवस मंगलवार
विक्रम संवत 2082
मेष राशि
आज आपका मन पूरी तरह शांत रहेगा संभव हो तो यात्रा से बचें नौकरी के क्षेत्र वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुभ अंक 4 शुभ रंग कसैला हरा
वृषभ राशि
आज के ग्रह गोचर में स्वजनों से विवाद बना रहेगा दिनचर्या में व्यवधान बनेंगे संभव है पत्नी से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ अंक 6 शुभ रंग हल्का नीला
मिथुन राशि
आज के ग्रह गोचर में भाग्य आपके सहायक है समाज में सम्मान वृद्धि होगी शत्रु परास्त होंगे परंतु खर्च अधिक होगा।
शुभअंक 9 शुभ रंग लाइट ग्रीन
कर्क राशि
उच्चस्तरीय संबंधों के लिए सहायक सिद्ध होंगे नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं मन में प्रसन…
[9:09 PM, 1/12/2026] Rajesh Sharma Rss: मकर संक्राति15 जनवरी को ही सर्वमान्य: आचार्य राजेश कुमार शर्मा
बुधादित्य योग ने बनाया योग ने बनाया मकर संक्रांति को विशेष
इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है या 15 जनवरी को? इसकी तिथि पर सन्देह है क्योंकि अलग अलग पंचांग में अलग अलग तिथियां दी गई हैं, मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने से पुण्य लाभ होता है। इस अवसर को कोई गंवाना नहीं चाहता है।
मकर संक्रांति कब है?
14 जनवरी को या फिर 15 जनवरी को? यह सवाल इसलिए है क्योंकि अलग-अलग पंचांगों में सूर्य के गोचर का समय अलग-अलग दिया गया है, इस वजह से मकर संक्रांति की तारीख को लेकर संदेह की स्थिति बन गई है, लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि मकर संक्रांति किस दिन मनाई जाए? आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जब मकर राशि में गोचर करते हैं यानि जिस समय प्रवेश करते हैं, उस समय सूर्य की मकर संक्रांति होती है। उस समय से लेकर 8 घंटे तक पुण्यकाल होता है, जिसमें स्नान और दान किया जाता है। निर्णय सिंधु के अनुसार यदि सूर्य की संक्रांति सूर्योदय के बाद होती है तो पूरे दिन पुण्यकाल होता है। वहीं जब सूर्य की संक्रांति सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में या रात के समय होती है तो उसका पुण्यकाल अगले दिन सूर्योदय के बाद से माना जाता है। मकर संक्रांति का पुण्य काल मकर राशि में सूर्य के गोचर के समय से लेकर लगभग 8 घंटे तक माना गया है।
ज्योतिषाचार्यों के मतानुसार काशी विश्वनाथ के हृषिकेश पंचांग में सूर्यदेव 14 जनवरी 2026 को रात में 9 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। रात्रि के समय में संक्रांति हो रही है, इस वजह से मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को सूर्योदय के बाद से होगा, निर्णय सिंधु के अनुसार भी इस बार की मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को प्राप्त हो रहा है क्योंकि सूर्य का प्रवेश मकर राशि में रात के समय हो रहा है. ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी गुरुवार को मनाना शास्त्र सम्मत है।मकर संक्रांति के दिन माघ कृष्ण द्वादशी तिथि है, उस दिन षट्तिला एकादशी का पारण है।
ठाकुर प्रसाद पंचांग के अनुसार भी इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। उसमें भी मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को दिया गया है, 14 जनवरी को मकर संक्रांति का क्षण रात में 9 बजकर 39 मिनट पर है।
यहां यह बताना आवश्यक है कि कुछ ऑनलाइन पंचांग में मकर संक्रांति का समय 14 जनवरी को दोपहर में 03:13 पर बताया गया है और उसका पुण्य काल 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक है. लेकिन इसमें निर्णय सिंधु की बात मानते हैं तो इसका पुण्य काल 03:13 से लेकर रात्रि 11 बजे तक होना चाहिए। इन पंचांगों के आधार पर मकर संक्रांति की तारीख 14 जनवरी बताई गई है, इस वजह से लोगों को संदेह हुआ है, हालांकि कई जगहों पर लोग 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाते हैं, चाहें सूर्य गोचर कभी भी हो। यहां यह बताना उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को षट्तिला एकादशी है इसलिए चावल को खाना और दान करना निषेध रहता है। यहां पर ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि स्नान और दान के लिए सूर्योदय काल का समय उत्तम माना गया है। उसमें भी ब्रह्म मुहूर्त तो सर्वोत्तम होता है. ऐसे में देखा जाए तो 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना सही है, उस दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान करें।
मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त
15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल दोपहर में 2 बजकर 53 मिनट तक है, ऐसे में आप मकर संक्रांति का स्नान और दान ब्रह्म मुहूर्त से लेकर 2:53 तक कर सकते हैं।
मकर संक्रांति का महत्व
मकर संक्रांति के दिन लोग खिचड़ी खाते हैं, इस वजह से मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है, मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने से इसे उत्तरायण पर्व भी कहते हैं, इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, पाप मिटते हैं, मकर संक्रांति पर चावल, तिल, गुड़, गरम कपड़े, फल आदि का दान करना चाहिए।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com