1:10 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

देखकर भी – Hina Jaiswal

Hina_Jaiswal_
देखकर भी प्यासी रहें आँखें

वो हसीं सूरत हो तुम

चाहकर भी ना छू सकें

वो हवाएँ हो तुम

दिल की धड़कन में बसी हुई

एक अनकही बात हो तुम

रातों की तन्हाई में जागी

एक अधूरी कहानी हो तुम

ख्वाबों में समाई हुई मीठी सी

एक धुन हो तुम

दूर से पुकारती हुई

एक कोहरे की लकीर हो तुम

विज्ञापन एक्सप्रेस