11:49 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पानी आंख में – neelam

neelam

पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है
एक मुहब्बत और वह भी नाकाम मुहब्बत
लेकिन इस से काम चलाया जा सकता है!!
दिल पर पानी पीने आती है उम्मीदें
इस चश्मे में जहर मिलाया जा सकता है!!
मुझ गुमनाम से पूछते हैं लैला और मजनू
इश्क में कितना नाम कमाया जा सकता है!

विज्ञापन एक्सप्रेस