10:04 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। सावित्रीबाई फुले और गौतम बुद्ध के विचारों पर हुआ मंथन

गोदीनगला में तीन दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गोदी नगला में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय बौद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन कथावाचक रीना शाक्य (फर्रुखाबाद) ने प्रवचन दिए। कथा का उद्घाटन भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, साहस और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना। अपमान, तिरस्कार और अनेक कठिनाइयों के बावजूद वे अपने लक्ष्य से कभी नहीं डिगीं। उनका स्पष्ट संदेश था कि “शिक्षा ही वह शस्त्र है, जिससे शोषण और अंधविश्वास का अंत किया जा सकता है। मौर्य-शाक्य समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव को मानव के रूप में देखने की सीख दी। उन्होंने बुद्ध के अष्टांगिक मार्गसम्यक दृष्टि, संकल्प, वाणी, कर्म, आजीविका, प्रयास, स्मृति और समाधि को आज भी जीवन को नैतिक और शांत बनाने का आधार बताया। कथा में डॉ. मुकेश चंद्र मौर्य, हीरालाल बौद्ध, ठा. गजेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस