बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित पीपल बाबा मंदिर पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से कन्या भोज के साथ की गई, जिसमें कन्याओं को सहभोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे के आयोजन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नगरवासी मौके पर पहुंच गए और प्रसाद ग्रहण किया। जिसको सफल बनाने में पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय, मेहुल वाष्र्णेय, नरेंद्र बाबू वाष्र्णेय, कमलेश वाष्र्णेय, रितु गुप्ता, मेघा वाष्र्णेय, साधना वाष्र्णेय, हनी वाष्र्णेय, रजत शर्मा, भवुनेश कुमार आदि सहयोग रहा। इधर नगर के कासगंज-बिसौली बाईपास मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने नगर के युवाओं की ओर से भी विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ समाजसेवी दीपक चौहान ने किया। लोगों ने यहां पहुंच कर प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर विशाल माथुर, प्रतीक चौहान, सचिन पाल वाष्र्णेय, बब्लू ठाकुर, आशीष सक्सेना, प्रेमपाल माथुर आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
