मेष राशि से कर्क राशि तक जाने अपने वार्षिक राशिफल 2026 में क्या कहेंगे सितारे —
मेष: वार्षिक राशिफल 2026
मेष राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि के बारहवें भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे और उसके बाद मकर राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के तीसरे भाव में रहेंगे और 2 जून को कर्क राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष ग्रहों के सेनापति मंगलदेव अपनी सामान्य गति से चलेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्रदेव अस्त रहेंगे और अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
साल 2026 में बृहस्पति और शनि दोनों शुभ फल देंगे, वर्ष की शुरुआत आपके लिए बहुत अधिक फलदायी नहीं रहेगा, लेकिन 2 जून के बाद आर्थिक वृद्धि और पदोन्नति के योग बनेंगे, वहीं 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति पंचम भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपको अपने व्यवसाय में कुछ सफलता मिलेगी, बृहस्पति और शनि के नवम भाव पर संयुक्ति दृष्टि प्रभाव के कारण आपका भाग्य आपके साथ रहेगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रिलेशनशिप-
वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं रहेगा, दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि स्वस्थ्य पारिवारिक माहौल का संकेत नहीं दे रही है, हालांकि देव गुरु बृहस्पति तीसरे भाव में स्थित है, इसलिए आप सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. साल की शुरुआत में रोमांस में नई ऊर्जा आएगी, वर्ष का पहला भाग आपके बच्चों के लिए शुभ रहेगा, अविवाहितों को आकर्षक प्रस्ताव मिलने के योग बनेंगे हालांकि केतु के पंचम भाव में रहने के कारण संतान से संबंधित चिंता रहेगी।
स्वास्थ्य-
साल 2026 में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, मौसमी बीमारियां आपको परेशान करेंगी, आप जून‑अगस्त के बीच थकान और तनाव महसूस करेंगे. बेहतर होगा कि आप अपनी दिनचर्या में अनुशासन रखें, अपने खान पान को नियंत्रित रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, 31 अक्टूबर के बाद समय अनुकूल होने लगेगा, उस समय देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि लग्न भाव पर होगी और आपमें रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी और आप पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
वृषभ: वार्षिक राशिफल 2026
वृषभ राशि-
साल 2026 में शनिदेव मीन राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के दसवें भाव में रहेंगे और मकर राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के दूसरे भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से चलेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्रदेव अस्त रहेंगे और अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा, आय में वृद्धि होगी, नौकरी में बदलाव और उच्च पद की संभावना है, जून के बाद साझेदारी और व्यापार में लाभ मिलेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा, 31 अक्टूबर के बाद आपको भूमि, भवन, वाहन आदि से सुख सुविधाएं प्राप्त होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा, आठवे भाव पर बृहस्पति और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव के कारण पैतृक संपत्ति या ससुराल वालों की तरफ से धन प्राप्ति की प्रबल योग बनेंगे।
रिलेशनशिप-
वर्ष की शुरुआत में द्वितीय भाव में स्थित देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके परिवार में एक सदस्य का आगमन होगा, चतुर्थ भाव में स्थित केतु परिवार में अशांति का कारक बनेगा, लेकिन आप अपने ईमानदार प्रयासों से परिवार में शांति बहाल करने में सफल होंगे, आप अपने बच्चों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ाएंगे, विवाहित जातकों को साथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा, जबकि जो अभी तक बंधन में नहीं हैं उन्हें सही साथी मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य-
साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, देव गुरु बृहस्पति के गोचर के बाद आपको छोटी-मोटी बीमारियां परेशान करेगी. मार्च‑अप्रैल में जोड़ों में हल्की दर्द और पाचन‑सम्बंधी समस्याएं हो सकती है, हालांकि शनि की दृष्टि लग्न पर है, इसलिए आप थोड़े सुस्त रह सकते हैं उस समय आपको अपनी दिनचर्या का सख्ती से पालन करना चाहिए आपको अपने खान-पान के साथ-साथ दिन भर के कामों पर भी ध्यान देना होगा सुबह व्यायाम करें और योग का अभ्यास करें।
मिथुन: वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि के दशम भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के नवम भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के प्रथम भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के तृतीय भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के तृतीय भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से चलेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
यह वर्ष प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए फलदायी रहेगा, वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति और शनि दोनों ही सप्तम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं, इसलिए आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, इससे आय में बृद्वि होगी, कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, जून के बाद नौकरी में स्थिरता और प्रमोशन के योग बनेंगे, लग्न में बृहस्पति के होने से नए तरीके, योजनाएं और विचार विकसित होंगे।
रिलेशनशिप-
वर्ष की शुरुआत में आपकी पत्नी के साथ मधुर संबंध रहेंगे, क्योंकि देव गुरु बृहस्पति और शनि दोनों की संयुक्त दृष्टि सप्तम भाव पर है, जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी, जून के बाद गुरु के गोचर से संबंधों में और अधिक मिठास बढ़ेगी, परिवार की सदस्यों में आपसी सहयोग की भावना विकसित होगी, जो आपसी भावनात्मक लगाव को बढ़ाएगी, ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे, 2 जून के बाद आपके परिवार में किसी सदस्य का आगमन हो सकता है, वहीं 31 अक्टूबर के बाद आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
स्वास्थ्य-
साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लग्न भाव में देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण यदि आपको मौसम जनित कोई बीमारी भी होती है, तो जल्दी ठीक हो जाएंगे, हालांकि मानसिक तनाव और नींद की कमी का सामना करना पड़ सकता है, 25 नवंबर के बाद राहु अष्टम भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपका स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है. इसलिए वर्ष के अंत में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: वार्षिक राशिफल 2026
कर्क राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि में नवम भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में अष्टम भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में सप्तम भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि में द्वादश भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि में द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि में द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
वर्ष की शुरुआत में आपको सफलता आसानी से नहीं मिलेगी, बारहवें भाव में देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके करियर में बहुत अधिक लाभ नहीं मिल पाएगा, आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे, 2 जून के बाद से आपके अच्छे दिन शुरू होंगे और व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ मिलेगा, वहीं छात्र-छात्राओं के लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे, यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो आप किसी उच्च शिक्षा संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं
रिलेशनशिप-
यह साल आपके लिए शुभ रहेगा. चतुर्थ भाव पर बृहस्पति की दृष्टि के कारण पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा, परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग की भावना विकसित होगी, अष्टम भाव में राहु के होने के कारण ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकता है, लेकिन पत्नी के साथ मधुर संबंध रहेंगे, अविवाहितों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के योग हैं, बारहवें भाव में बृहस्पति पर राहु की दृष्टि के कारण संतान से संबंधित चिंताएं सताएंगी. बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
स्वास्थ्य-
साल की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुभ नहीं रहेगी, बारहवें भाव में स्थित बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं, बृहस्पति के वायु राशि में होने के कारण संचारी, श्वसन और पेट से संबंधित बीमारियां परेशान करेगी, 2 जून के बाद बृहस्पति लग्न भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपकी स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा, हल्का भोजन और नियमित जांच रखें।
क्रमशः —– अगले दिवस
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
