2:05 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

ओडिशा में बड़ा नक्सल ऑपरेशन: 1.1 करोड़ का इनामी गणेश उइके ढेर

स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली सूचना के आधार पर कंधमाल के चाकपाड थाना क्षेत्र और गंजाम से सटे रम्भा जंगल रेंज में सुरक्षाबलों ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 23 टीमों (20 SOG, 2 CRPF, 1 BSF) की कार्रवाई के दौरान कई बार मुठभेड़ हुई। तलाशी के बाद वर्दी पहने 4 माओवादियों (2 पुरुष, 2 महिलाएं) के शव बरामद किए गए। मौके से 2 INSAS राइफल और एक अन्य राइफल भी मिली। मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा में नक्सली संगठन का प्रमुख गणेश उइके शामिल है, जिस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। अन्य तीन की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस