क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर देशभर में डिलीवरी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। गिग और प्लेटफ़ॉर्म डिलीवरी वर्कर्स ने 25 और 31 दिसंबर को ऑल-इंडिया स्ट्राइक का ऐलान किया है। Swiggy, Zomato, Zepto, Blinkit, Amazon और Flipkart के वर्कर्स हड़ताल में शामिल हैं। गुरुग्राम समेत कई इलाकों में क्विक-कॉमर्स डिलीवरी ठप हो गई है। यूनियनों का कहना है कि खराब कामकाजी हालात और कम वेतन के विरोध में यह कदम उठाया गया है। उनकी प्रमुख मांगों में असुरक्षित ‘10 मिनट डिलीवरी’ मॉडल को खत्म करना और आराम के ब्रेक शामिल हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
