5:11 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

अरावली की रक्षा के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, नई खनन लीज पर पूर्ण रोक

केंद्र सरकार ने अरावली पहाड़ियों को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने सभी संबंधित राज्यों को निर्देश दिए हैं कि अरावली क्षेत्र में अब कोई नई खनन लीज नहीं दी जाएगी। यह रोक गुजरात से दिल्ली तक फैली पूरी अरावली श्रृंखला पर एकसमान लागू होगी। सरकार का उद्देश्य अवैध और अनियंत्रित खनन को रोकना और अरावली को एक सतत प्राकृतिक भू-आकृति के रूप में संरक्षित करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस