2:22 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

अवैध कटान पर समिति ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

अवैध कटान पर समिति ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
बिल्सी। जिले में हरे पेड़ों के अंधाधुंध और अवैध कटान को लेकर अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने बुधवार को जिला वन अधिकारी एवं प्रभागीय निदेशिका सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को ज्ञापन सौंपकर वन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि सहसवान वन रेंज समेत जिले की सभी रेंजों में इन दिनों वन माफियाओं द्वारा सरकारी और गैर सरकारी पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक कार्रवाई की जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। समिति ने मांग की कि वन क्षेत्रों में तैनात वन रक्षकों द्वारा दिन-रात गश्त बढ़ाई जाए और सड़कों पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की प्रत्येक चौराहे और तिराहे पर सघन चेकिंग कराई जाए। साथ ही पूर्व में की गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी समिति को उपलब्ध कराई जाए। इस पर जिला वन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सौरभ वर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, मृगांक जैन, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, वंश गोस्वामी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस