7:18 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

अलीगढ़- सुहागरात से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे का मोबाइल भी ले गई

अलीगढ़ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 5 दिन बाद ही दुल्हन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते समय वह दूल्हे का मोबाइल भी साथ ले गई। बरला क्षेत्र के युवक की शादी 12 दिसंबर को कासगंज की युवती से हुई थी। शादी से एक दिन पहले प्रेमी का फोन आने पर युवती ने उसे “भाई” बताया था। रात में वह घर के दूसरे दरवाजे से प्रेमी संग निकल गई। सुबह कमरे में न मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस