उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मालगाड़ी करीब 10 मिनट तक रुकी रहने से रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट पर सिगरेट लेने के लिए ट्रेन रोकने का आरोप लगाया। वहीं रेलवे अधिकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ट्रेन सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण रुकी थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
