।
उझानी- बदांयू 24 दिसंबर।
ठंड के कारण लोग बेहाल हैं। राज्य मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृष्यता 50 मीटर से कम रही। दोपहर बाद धूप निकलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली। बुधवार सुबह 10 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा ठंडी हवाएं भी चलती रही। फिर तेज धूप निकल आने से लोगों ने राहत महसूस की।
जिले में ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को दोपहर बाद सूर्य निकला। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 20 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह में 10 बजे तक सड़कों पर कम वाहन दिखे। जो वाहन थे भी वह घने कोहरे के कारण रेंगते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दृष्यता 50 मीटर से कम हो गई। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लेकिन आज सुबह तेज धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
