11:36 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

संभल में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर कारोबारी पति के किए टुकड़े

संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी रूबी ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव के साथ मिलकर कारोबारी पति राहुल की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले लोहे की रॉड और हथौड़े से सिर पर वार किए गए, फिर मौत के बाद ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर दिए गए। धड़ और हाथ नाले में फेंके गए, जबकि सिर गंगा नदी में बहा दिया गया।

27 दिन बाद नाले से मिले सड़े-गले शव के कटे हाथ पर बने ‘राहुल’ टैटू से पहचान हुई। पुलिस जांच में घर से खून लगे औजार मिले और महिला के अफेयर की पुष्टि हुई। पुलिस ने पत्नी रूबी और उसके बॉयफ्रेंड गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस