बरेली में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि रविवार को पिता बेटी को ससुराल छोड़कर गए थे और उसी रात पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि पति लगातार दहेज में अर्टिगा कार की मांग करता था।
मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी की दो साल की बच्ची है और बच्ची के जन्म के बाद से पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी शिवानी ने हाल ही में दी थी। परिजनों ने इसी को हत्या की बड़ी वजह बताया है।
सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com