अलीगढ़ में कुत्ते के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी, कुत्तों जैसी हरकतों से गांव में दहशत
अलीगढ़ के खैर तहसील के उटवारा गांव में आवारा कुत्ते के काटने के 5–6 घंटे बाद एक युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। युवक कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा और लोगों को काटने के लिए दौड़ पड़ा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर चारपाई से बांधा। हालत गंभीर होने पर परिजन युवक को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
