2:08 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कॉलेज के छात्र शिवम् व मोहम्मद मियां ने जीता स्वर्ण पदक

बरेली में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में एपीएम के छात्रों का दबदबा।

उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 22 दिसंबर।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एपीएम पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीत कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के प्रोफेसर विकास बाबू के निर्देशन में उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।महाविद्यालय के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी शिवम् ने चक्का फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं हैमर थ्रो में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी मोहम्मद मियां ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने खुशी व्यक्त की।खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है और खिलाड़ियों के ऐसे प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियो में भी खेल भावना का विकास होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक पल है जिनको महाविद्यालय हमेशा अपनी सुनहरी यादों में संजोए रहेगा।

चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका ऐसा प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह ने भी इस अवसर पर खिलाडियों की प्रशंसा की।खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस