उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित सहायक अध्यापक (LT ग्रेड) परीक्षा के दौरान अजीब मामला सामने आया। ज्ञान भारती गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लखनऊ से पहुंची छात्रा नूर फातिमा को नाक में नोज पिन पहनने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। नियमों के अनुसार मेटल पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं थी। जांच प्रक्रिया में हुई देरी के चलते परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो गया और छात्रा का पेपर छूट गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
