राजस्थान के जोधपुर में एसीबी टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम में तैनात पुलिस ASI प्रवीण को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वाहन चोरी के एक मामले में क्राइम ब्रांच आरोपी को हरियाणा से राजस्थान लाई थी। आरोप है कि ASI ने पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी को न पीटने के एवज में यह रकम तय की थी। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
