4:53 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

कल विश्व हृदय दिवस-एक मिलियन लोग हार्टफुलनेस संस्था से जुड़े

कल विश्व हृदय दिवस -एक मिलियन लोग हार्टफुलनेस संस्था से जुड़े

बदांयू 20 दिसंबर।

21 दिसम्बर विश्व ध्यान दिवस (वर्ल्ड मेडीटशन डे) के सम्बंध में आज हार्टफुलनेस टीम के स्वंयसेवकों द्वारा व्यापक रुप से आनलाईन लिंक के माध्यम से नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया। जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना द्वारा बताया गया कि वैश्विक शांति करूणा प्रेम तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक पदम भूषण पूज्य कमलेश डी पटेल, दाजी द्वारा विशेष ध्यान सत्र कराया जा रहा है जिसमें लाखों हृदय एक साथ एक समय में अपने हृदय में ईश्वरीय प्रेम व प्रकाश के विचार पर केंद्रित होकर जुड़ने वाले है। साथ ही बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह जी, जिला पंचायती राज अधिकारी श्री यावर अब्बास जी और जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्री प्रमोद कुमार सिंह जी और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित आदि अधिकारियों द्वारा विश्व ध्यान दिवस के लिए स्वयं का भी आनलाइन पंजीकरण किया गया और सभी को इस रविवार 21 दिसम्बर की रात्रि 8 बजे जुड़ने के लिए भी कहा गया। पुलिस लाइन में भी प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा सभी पुलिस प्रशिक्षुओं को भी प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय पालिटैक्निक कालेज के प्राचार्य से भी समस्त यूथ छात्रों को पंजीकरण करने हेतु तथा सत्र में जुड़ने के लिए निवेदन भी किया गया। https://meditationday.global/hi
प्रशिक्षक लखन सिंह ने बताया कि यह सत्र 20 मिनट का होगा और एक सौ चौहत्तर देशों से सोलह लाख से अधिक लोगों द्वारा अपना पंजीकरण अब तक कर लिया है। लिंक पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान बताई और कहा सिर्फ नाम और व्हाट्सएप नंबर से कुछ सेकेंड में पंजीकरण कर सकते हैं और पंजीकरण उपरांत सत्र में जुड़ने हेतु लिंक भी प्राप्त होगा। प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह और नीरज कुमार, संतोष सक्सेना द्वारा भी जन मानस को ध्यान अभ्यास में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक अवनेश्वर सिंह , रुपेंद्र पाल आदि रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस