7:17 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती – सर्राफ दुकान पर लूट के बाद दुकानदारों ने किया रोड जाम, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

खितौरा ( बदायूं) ! बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा में सर्राफ की दुकान पर हई लूटपाट के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कस्बे के दुकानदार आक्रोशित हो गए।
आक्रोशित दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर सहसवान -बिसौली रोड जाम कर दिया,जिससे सड़क के
दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
यह घटना शूक्रवार शाम करीब चार बजे खितौरा गांव के
मूख्य बाजार में हई। असलाह से लैस बदमाशों ने एक
सर्राफ की दूकान पर धावा बोला। उन्होंने तमंचे के बल
पर सभी आभूषण एक बोरी में भर लिए और नकदी भी
छीन ली। खितौरा गांव निवासी लालाराम रस्तोगी
बिसौली-सहसवान रोड पर अपनी सर्राफ की दुकान
चलाते हैं। बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर बंधक बना
लिया। अलमारी में रखे लाखों रुपए के आभषण और
दूकान पर रखी करीब पांच लाख रुपए की नकदी लूट
ली गई। ‘लूटपाट को अंजाम देने के बाद जैसे ही बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे, लालाराम रस्तोगी ने शोर
मचा दिया। शोर सुनकर व्यापारियों और ग्रामीणों ने भाग
R तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने
दो बदमाशों से तमंचे भी छीन लिए और उनकी जमकर
पिटाई की। सूचना मिलने पर नरैनी चौकी और थाने से पुलिस बल मौके पर पहंचा। बाद में सीओ बिल्सी संजीव कुमार सिंह
और बिल्सी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। देर रात तक हंगामा जारी रहा।
दृकानदारों का आरोप है कि पूलिस की लगातार हीलाहवाली से उनमें आक्रोश है। जाम लगने के कारण सडक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गर्ईं जिससे राहगीरों को भी काफी मृश्किलों का सामना करना पडा।
एसएसपी बदायं डॉ.बजेश कूमार सिंह ने द्ूकानदारों व
ग्रामीणों को समझाते हुए बमृश्किल खुलवाया जाम
एसएसपी ने उघैती थाना प्रभारी हल्का इंचार्ज व बीट के
सिपाहियों को निलम्बित कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस