21 को विश्व ध्यान दिवस – हार्टफुलनेस संस्था से जुड़कर उठाऐ स्वास्थ्य लाभ।
बदांयू 20 दिसंबर।
हार्टफुलनेस संस्था की ओर से 21 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष ध्यान सत्र जिसकी थीम – एक विश्व एक हृदय, के बारे में बताते हुए क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में, संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया।
इस ऐतिहासिक पहल के लिए भारत को वैश्विक भागीदार के रूप में नामित किया गया था। 21 दिसम्बर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह संक्रांति का प्रतीक है- दुनिया भर में प्राकृतिक परिवर्तन और नवीकरण का दिन, जो अंधेरे से प्रकाश की ओर बदलाव का प्रतीक है।
उपरोक्त के संदर्भ में बताते हुए कहा कि हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पदम भूषण पूज्य कमलेश डी. पटेल (दाजी) द्वारा इस विश्व ध्यान दिवस पर शांति, करुणा एवं एकता के लिए पूरे विश्व के लाखों लोगों के लिए 21 दिसम्बर की रात्रि 8 बजे आयोजित होगा। अब तक 172 देशों से पंजीकरण हो चुके हैं। जिसमें अभी तक 1.6 मीलियन लोगों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।
इस दिन 20 मिनट के लिए आनलाइन विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रतिभागी अपने घर से ही पूरे विश्व से लाखों लोगों के साथ ऐतिहासिक क्षणों में सम्मिलित होकर उसके साक्षी बन सकते हैं। इस विशेष ध्यान सत्र में सभी इच्छुक जिज्ञासु दाजी द्वारा निर्देशित हृदय आधारित ध्यान के माध्यम से स्वयं के भीतर उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही बताया जब सभी हृदय एक समान इरादे के साथ आते हैं, तो कुछ गहन उभर कर सामने आता है। इसलिए इस पूरे अभियान की थीम ” एक विश्व एक ह्रदय रखी गई है।”
इस सत्र से जुड़ने के लिए एक सरल प्रकिया है जिसमें https://meditationday.global/hi/ पर सभी को अपना नि:शुल्क पंजीकरण कराना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त क्यू आर कोड के माध्यम से भी कुछ ही सेकेंड में नाम, मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण किया जा सकता है।
कहा कि अब तक 21 जून को विश्व योग दिवस पर हम सभी शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस पर कार्य करते आये है इसी तरह 21 दिसम्बर विश्व ध्यान दिवस मानसिक स्वास्थ्य हेतु सभी को प्रेरित करने वाला दिवस बनने जा रहा है। संस्था के स्वयं सेवकों द्वारा आनलाइन पंजीकरण को सभी को प्रेरित भी निरंतर किया जा रहा है। संस्था के प्रशिक्षक लखन सिंह द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक बैकं आफ बडौदा, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सहकारी बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से और एल आई सी के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री रजत श्रीवास्तव जी से मिलकर पंजीकरण अभियान को गति दी और सभी से अधिक से अधिक पंजीकरण करते हुए 21 की रात्रि 8 बजे जुड़ने के लिए अपील भी की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
