।
बदांयू 20 दिसंबर।
क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। क्रिसमस ट्री सजावटी सामान और गिफ्ट आइटम’’ की दुकानों में बहार आ गई है। लोग अब सामान की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे हैं। केक, पेस्टी की बुकिंग भी लोग करा रहे हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों में क्रिसमस से संबंधित सामग्री से दुकानों को सजाया गया है। खासकर बच्चों में सांता ड्रेस, टोपी, मुखौटे और रंग-बिरंगी लाइटों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री 12 फुट का मंगाया गया है। इसके अलावा अन्य सामान हर रेंज में उपलब्ध हैं। बाजार में सजे क्रिसमस ट्री और रोशनी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इससे खरीदारी का माहौल बन गया है। क्रिसमस को लेकर बाजार की यह रौनक आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है।
बेकरी संचालकों ने भी केक और पेस्ट्री की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। चॉकलेट, केक, प्लम केक और क्रिसमस स्पेशल केक की मांग बढ़ रही है।
विक्रेता राजेंद्र ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर बिक्री की उम्मीद है। स्कूलों और चर्चों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए सजावटी सामान की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। केक विक्रेता सूरज ने कहा लोगों ने क्रिसमस के लिए केक और पेस्ट्री की बुकिंग अभी से शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
