3:49 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बेसिक शिक्षा विभाग, ठड में खेलकूद कराने का क्यों बना रहा कीर्तिमान ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जनपद में शीत लहर को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता कराने का कहर क्या कर रहा है यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही है। विदित रहे कि तीन दिन पूर्व शीत लहर को लेकर जनपद में स्कूलों का समय परिवर्तन करने का आदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया था लेकिन वहीं बेसिक शिक्षा विभाग कढाके कह ठंड के बीच कादरचौक, बिसौली और बिसौली में कढाके की ठंड में बेसिक स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा था। अब बेसिक शिक्षा विभाग इस बात को लेकर क्या कहेगा जब स्कूलों में ठंड थी तो खेल के मैदान से क्या ठंड ने दूरी बना ली थी जो नौनिहालों से ठंड में दौड – भाग जैसी प्रतियोगिता कराने की क्या मजबूरी थी अगर बजट को ठिकाने लगाने की मंशा से प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया तो यह काम मौसम साफ होने पर भी करा जा सकता था। कढाके की ठंड में बिना धूप और कोहरे की चादर के बीच ठं डमें क्यों परेशान किया गया, प्रतियोगिता के दौरान ठंड के चलते किसी नौनिहाल को कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.