1:29 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से सर्राफा बाजार में असमंजस का माहौल – सर्राफ नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय

चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से सर्राफा बाजार में असमंजस का माहौल

बिल्सी बदांयू 18 दिसंबर।

चांदी में उतार-चढ़ाव से सर्राफा बाजार के कारोबारियों में असमंजस का माहौल है। लगातार हो रही कीमतों में गिरावट और बढ़ोतरी से कारोबारी भी चांदी का स्टॉक बहुत कम ही मंगा रहे हैं। बुधवार को सात हजार रुपये का अचानक इजाफा होने से भाव 2.04 लाख रुपये प्रति किलो हो गया। गत दिनों तेजी के बाद कीमत में करीब 10 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। बाद में तीन हजार रुपये फिर बढ़े गए और चांदी का दाम 1.97 लाख रुपये हो गए थे।
सर्राफ नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने बताया कि उतार-चढ़ाव की वजह से 60 से 70 फीसदी तक बाजार में ग्राहक घटे हैं। अगर स्थिति वर्तमान की तरह रही तो नए साल में भी बाजार अस्थिर रहेगा।
2026 में चांदी के भाव में फिर तेजी आ सकती है। वैश्विक बाजार में अस्थिरता है। कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण भी यह उतार चढ़ाव की स्थिति भी पैदा हो रही है। इसके अलावा चांदी का औद्योगिक उपयोग बढ़ने से भी भाव में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। बताया कि बाजार पूरी तरह से अस्थिर है। चांदी कल ऑल टाइम हाई थी। रात में भाव लुढ़का है। जब तक भावों में स्थिरता नहीं आएगी। बाजार प्रभावित रहेगा।
बताया कि एक दिन में 10 हजार रुपये का उतार-चढ़ाव चांदी में हुआ है। कल को बाजार खुलेगा। नए भाव क्या होगा इसे लेकर सराफा कारोबारियों में हलचल है।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस