केंद्र की सरकार ने आठवां वेतन आयोग गठन कर दिया गया है और कमेटी को कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य भक्तों के बारे में विचार कर 18 माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है साथियों इस कमेटी को जो कर्मचारी शिक्षक सेवानिवृत हो गए हैं और पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनके बारे में केंद्र सरकार ने उनके पेंशन पुनरीक्षण हेतु विचार करने के लिए संदर्भित नहीं किया गया इससे स्पष्ट हो रहा है कि सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन पुनरीक्षण हेतु कमेटी विचार नहीं करेगी इसलिए अखिल भारतीय पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पूरे देश के प्रत्येक जनपद में 15 दिसंबर 2025 को धरना देकर आठवां वेतन आयोग में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए पेंशन पुनरीक्षण हेतु कमेटी को संदर्भित करने की मांग प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन भेज कर किया जाएगा
उत्तर प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक जनपद में धरना देकर माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित कर मांग किया जाएगा की सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण हेतु आठवां वेतन आयोग को संदर्भित किया जाए
लखनऊ में यह कार्यक्रम स्वर्गीय बी एन सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष 15 दिसंबर 2025 को 1:00 बजे से धरना देकर के माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा आप सभी सेवानिवृत कर्मचारियों और शिक्षकों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें जिससे सेवानिवृत्ति कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बारे में पेंशन पुनरीक्षण हेतु केंद्र सरकार कमेटी को संदर्भित करने हेतु बाध्य हो जाए
आपका साथी
राम भजन मौर्य महामंत्री उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
