12:44 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

प्रेम की याद – सारिका सिंह

सारिका सिंह (मनी )

प्रेम जब समर्पण से सँवरता है,
तो हर बिछोह भी सम्मान बन जाता है!

दूरी भले मन को थाम ले क्षणभर,
पर स्नेह की लौ
नीलगगन-सी जगमगाती है!

तुम्हारी यादों का स्पर्श
हर रात को उजास में बदल देता है,
विरह का हर काँटा भी दर्द के साथ प्रेम की याद दिलाता है….. ❤️❤️

विज्ञापन एक्सप्रेस