11:34 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल में दिसंबर के प्रत्येक रविवार को फ्री स्वास्थ्य शिविर

कल सुबह 10 से शाम 7 बजे तक चिकित्सकों की सलाह पर कराऐ जांच फ्री।

उझानी बदांयू 6 दिसंबर।

नगर के पंजाबी कालोनी स्थित सिटी हेल्थ केयर मिनी हाॅस्पीटल पर कल से माह के प्रत्येक रविवार को फ्री जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कई तरह की जांच भी चिकित्सकों की सलाह पर मुफ्त की जाएंगी।

मिनी हाॅस्पीटल के संचालक डॉ मोहित अग्रवाल ने बताया कि कुशल चिकित्सकों में डाॅ मुकुल माहेश्वरी एमडी हार्ड स्पेशलिस्ट,डाॅ पीके गुप्ता एमडी बालरोग विशेषज्ञ,डाॅ तान्या गोयल एमडी त्वचा रोग स्पेशलिस्ट,डाॅ अरविंद पुरी हड्डी रोग विशेषज्ञ व डॉ अमन पाराशरी जनरल फिजीशियन के पैनल द्वारा मरीजों की मुफ्त परामर्श के साथ जरुरी होने पर जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।

सिटी हेल्थ केयर के अमित बाजपेई व मिंटू सपरा ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श से वीपी,शुगर, ईसीजी फ्री न्यूरोपैथी, हीमोग्लोबिन, कैल्शियम की जांच की जाएंगी। वहीं अन्य जांचें जैसे एलएफटी,केएफटी, थायराइड,सीबीसी,लिपिड प्रोफाइल,की जांचो पर आधे शुल्क की छूट दी जाएगी।

डॉ मोहित अग्रवाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस फ्री चेकअप कैंप का फायदा उठाएं इस माह शिविर प्रत्येक रविवार को लगाया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस