5:23 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

कुछ देखों कितना देखो पर अब थोडा खाद को देखो ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले में खाद की कमी और खाद को लेकर किसानों की परेशानी किसी से छिपी नहीं है लेकिन दुख इस बात का है कि जिले में खाद की किल्लत की बात कोई अधिकार और हमारे पालनहार कहने को तैयार नहीं है। समझ में यह नहीं आ रहा कि जब हमारे जिले में विकास के लिए हर विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री से धनराशि मुक्त कराकर ला रहा है तो खाद की कमी को मुख्यमंत्री के समक्ष कहने का साहस क्यों नहीं कर पा रहे और देश के प्रधानमंत्री तक हमारे जिले की पहुंच है तो प्रणानमंत्री को खाद की कमी से अवगत कराने की बात से पालनहार घबडा क्यों रहे हैं। पालनहारों से इस बात पर विचार मंथन करके प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रणानमंत्री को बदायूं में खाद की कमी की बात पहुंचाना चाहिए और जिले में खाद वितरण में होने वाली समितियों की मनमानी रोकने के लिए स्वयं आगे आना चाहिए जिससे जिले में अन्नदाता अपने खेतों में फसल में खाद लगाने को चिंता मुक्त हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस