बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में विकास की बयार के लिए बहुचर्चित बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को बाहर के लोग जितना प्यार और सम्मान देते थे वह किसी से छिपा नहीं है लेकिन यह भी कटु सत्य है कि जितना बाहर के लोग श्री यादव को पसंद करते थे उससे ज्यादा नफरत और विरोध उनके वह अपने करते थे जो उनके बेहद करीबी होने का दावा करते थे। श्री यादव को बदायूं से दूर करने में उन्हीं अपनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण दिखाई दी और आम जनता के बीच यह चर्चा जोर से हुई कि बदायूं में धर्मेद्र यादव के रहने पर उनकी राजनीति प्रभावित हो रही थी जिसके चलते बदायूं से धर्मेन्द्र यादव को दूर करने की योजना बनाकर उसको क्रियान्वित किया गया जिसमें धर्मेद्र यादव को पूरी सफलता मिली।
समय बीतने के साथ आज आज धर्मेंद्र यादव सांसद तोहैं पर बदायूं के नहीं आजमगढ के सांसद हैं और इस अवधि में धर्मेद्र यादव की दूरियां उन अपनों सेबढती जा रहीं हैं जो उनके लिए दिन रात एक करते थे और तमाम मामलों में विरोध और बुराई सहन की थी। धर्मेद्र यादव के अपनों को लेकर एक बात चर्चा में है कि हां तुम बिल्कुल वैसे ना निकले जैसा हमने सोचा था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
