6:54 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

अवसाद में आकर युवक की ट्रेन से कटकर मौत

आसफपुर ( बदायूं ) – बीते दिन बुधवार को शाम के समय आसफपुर से बरेली रेल मार्ग पर एक युवक ने अवसाद में आकर ट्रेन के कटकर अपनी जान गंवा दी ।
बताया जा रहा है कि जनपद बदायूं के थाना उघाती क्षेत्र के गांव पलिया निवासी 23 वर्षीय कपिल पुत्र नरेश पिछले दिन अपनी ससुराल बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव खुर्द में मेहमानदारी में आया था ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक कपिल की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी जिसके चलते युवक ने अवसाद में आकर ट्रेन से कटकर अपनी जान गंवा दी ।
यह घटना बुधवार शाम के समय की बताई जा रही है ।
घटना की जानकारी मिलते ही कपिल के परिवार में कोहराम मच गया ।
फिलहाल मृतक कपिल का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस