5:43 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मतदेय स्थल पर बीएलओ ना मिलने पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

उझानी बदांयू 25 नवंबर।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय के सख्त निर्देश है कि b.l.o एवं उनसे संबंधित अधिकारी अपने मतदान केंद्र पर सुबह से बैठे जबकि उझानी में ज्यादातर जगहों पर b.l.o नहीं बैठे हुए मिलने पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई हैं।

भाकियू के जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि जनता, किसान अपना फार्म लेने केन्द्र पर जा रहे हैं मगर मायूसी हाथ लग रही हे। क्योंकि ज्यादातर मतदान केंद्र सूने पड़े हैं।


अनिल ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार पूरी तरह से अपना दायित्व निभा रही है, जिससे एसआईआर का कार्य जल्द पूरा हो, कोई मतदाता वोट से वंचित ना रहे मगर कुछ b.l.o की लापरवाही के कारण जनता परेशान है भारतीय किसान यूनियन भानू जिला बदायूं इसका पूरी तरह से विरोध करती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाऐ।

विज्ञापन एक्सप्रेस