5:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में भाजपाई कब शुरू करेगें जन – जन के मन की बात ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात भाजपा की करें तो एक बात सत्य नजर आती है कि बदायूं में भाजपाई अपने क्षेत्र में सब कुछ प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी द्वारा चलाई जाने वाली मुहिम को देखकर करते हैं, जो एक अच्छी बात लगती है लेकिन पता नहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में कही जाने वाले बातें भाजपा वाले दूरी क्यों बनाये हुए हैं जबकि मन की बात कार्यक्रम को हर बार हर बूथ स्तर देखने की व्यवस्था की जाती है।
एक बात तो आम आदमी के साथ भाजपा वाले दिल से मानते हैं कि सपाई किले से भाजपाई गढ बनाने के सफर से अब प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी की इतनी महत्वपूर्ण भूमिका है कि उसके सामने बदायूं वालों के काम और कारनामें लुप्त हो जाते हैं। आगामी समय विधानसभा चुनाव का है लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद विकास कार्य अभी तक धरातल पर बहुत कम दिख रहे है जो भाजपा की परेशानी का कारण बन सकते हैं। बदायूं में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जिले में भाजपा को जन – जन के मन की बात को पहचान कर चुनावी महासंग्राम की महाभारत में उतरना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.