बदायूं। मेला ककोड़ा धाम गंगा घाट पर बुधवार शाम स्नान करते समय दुर्जन नगला गांव निवासी 31 वर्षीय चरण सिंह पुत्र रामचंद्र की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। चरण सिंह के निधन से परिवार में कोहराम मचा है — वह पत्नी और तीन छोटे बच्चों का एकमात्र सहारा था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
