4:03 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पूनम यादव एवं डीपी यादव की श्रद्धा ने दिलाई मेला ककोडा के सुतिया कर से मुक्ति ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बात उस समय की है जब डीपी यादव की राजनीति के रास्ते पूनम यादव जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी, उस समय तक मेला ककोडा जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से सुतिया कर की वसूली जिला पंचायत द्वारा ठेका देकर कराई जाती थी। अंग्रजी हुकूमत से लागू सुतिया कर की वूसली कांग्रेस, जनता पार्टी और प्रणानमंत्री वीपी सिंह की सरकार तक चलती रहीं इस दौरान मेला ककोडा जाने वाले श्रद्धालुओं कार्तिक पूर्णिमा वाले मुख्य स्नान वाले दिन में दोपहर 12 बजे तक साइकिल, बैलगाडी, ट्रैक्टर और अन्य सभी वाहनों से मेला जाते समय सुतिया कर वसूली होती थी पूनम यादव जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी तो उनके दिल को यह बात कचोटती रही कि मिनी कुम्भ मेला ककोडा में गंगा स्नाल करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं से सुतिया कर वसूला जाता है तो इसको लेकर उन्होने डीपी यादव से बात करके ऐसा वातावरण बनाया जिससे मेला ककोडा आने वाले श्रद्धालुओं से सुतिया कर की वसूली बंद हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.