5:04 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

02 नवंबर के लिए धूम-धाम से मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव

बिल्सी – नगर के अटल चौक स्थित श्री श्याम भवन बिल्सी पर 02 नवंबर के लिए श्री लखदातार सेवा समिति द्वारा बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े धूम -धाम से मनाया जाएगा। श्री श्याम भवन बिल्सी के महंत शुभम माहेश्वरी ने बताया कि 02 नवंबर के लिए बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जाएगा, जिसमें सुबह 09:00 बजे आरती के बाद अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो प्रभु इच्छा तक सम्पन्न होगा। उसके बाद शाम 09:00 बजे से बाबा का भव्य कीर्तन होगा,जिसमें बदायूं,बरेली और दिल्ली से आएं कलाकारों द्वारा बड़े उत्सव भाव से बाबा के भजनों एवं गीतों की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस