।
भव्य व दिव्य जनकल्याण शोभायात्रा 3 नवंबर को ।
उझानी बदांयू 27 अक्टूबर।
नगर में जैन समाज का पांच दिवसीय पंचक कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ एक नवंबर से पांच नवंबर तक मनाया जाऐगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष अनूप कुमार जैन व महामंत्री अभिषेक जैन उर्फ अर्जित जैन ने बताया कि 1 नवंबर को भव्य मंगल प्रवेश,2 नवंबर को गर्भ कल्याण,3 नवंबर को जन्म कल्याणक,4 को तप कल्याणक व पांच को मौक्ष कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही तीन नवंबर को नगर में भव्य व दिव्य जनकल्याण शोभायात्रा आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज के सानिध्य में निकाली जाएगी।


अर्जित जैन ने बताया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम बरेली मथुरा हाइवे स्थित कृष्ण प्रभा बैंकट लाॅन में आयोजित किऐ जाएंगे।
अन्य जनपदों में जैसे फिरोजाबाद, मुरादाबाद,एटा, आवंला, बरेली, कासगंज,आगरा, अलीगढ़, हाथरस सहित बदायूं जनपद के भी जैन समाज के श्रृद्धालु प्रतिदिन मौजूद रहेंगे उन सभी लोगों के रहने खाने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।


हेलीकॉप्टर की परमीशन मिलीं तो तीन नवंबर को नगर में होगी फूल व मोतियों की बारिश। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा वाले दिन प्रसाशन से हैलीकॉप्टर की परमीशन मांगी गई है अगर एनओसी मिलती है तो भव्य जनकल्याण शोभायात्रा में चार-चांद लग जाएंगे।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
