1:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसका कितना भारी पक्ष, बदायूं की बारी, सबसे भारी ?

बदायूं के लिए एक अच्छी खबर है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में इस बार बदायूं के एक भाजपाई का नाम सबसे उपर दिख रहा है। सूत्रों से मिलने वाली खबरों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु पूर्व में समाज के दलित वर्ग से चेहरा देखा जा रहा था परंतु इसके लिए उपयुक्त चेहरा ना मिलने पर भाजपा संगठन के लिए अब पिछडी जाति के चेहरे की तलाश चल रही है जिसमें दो चेहरे वर्तमान समय अंतिम परीक्षण में दिख रहे हैं जिनमें एक चेहरा बदायूं का है जबकि दूसरा चेहरा एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बताया जा रहा है। बताते हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु प्रदेश स्तर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन चाह रहा है जबकि दिल्ली से जो नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है वह बदायूं के बताये जा रहे हैं। पता चला है कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने को है और इसके लिए विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है और उसी के चलते बदायूं प्रदेश अध्यक्ष पर बदायूं का पलडा भारी दिख रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस