बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
कांग्रेसी शासन में दातागंज से बदायूं आकर शिक्षा माफिया बनकर उभरे एक सफेदपोश की कहानी समाज में आम आदमी की जुबानी में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा के अनुसार कांग्रेसी शासन में इंद्रा चौक के समीप छोटे से इंगलिश मीडियम स्कूल से शिक्षा जगत में आकर कुछ ही समय में बदायूं – उघनी मार्ग पर विशाल स्कूल बनाने के साथ विशाल मैरिज लान तो बहुचर्चित माफिया ने पूर्व की सरकारों में बना लिया तो लोगों को अंचम्भा नहीं हुआ क्योंकि आम आदमी को लगता था कि पूर्व सरकारों की नीतियों के चलते शिक्षा का कार्य समाजसेवा, समाज के उत्थान और मिशन की जगह लूटखसोट के साधन बने हुए थे लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में उपरोक्त बहुचर्चित भूमाफिया का शिक्षा माफिया के साथ भूमाफिया बनकर आम आदमी की नाक मे ंदक करना किसी के गले नहीं उतर रहा है। लोगों की समझ में यह बात नहीं आ रही कि बदायूं जैसे पिछडे जनपद में ऐसा कौन सफेदपोश आ गया जिसके इशारे के चलते भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के माफियाओं को मिटाने का आदेश रददी की टोकरी में चला गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
