9:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आधार अपडेट कराना एक अक्तूबर से होगा मंहगा

*

बदांयू 29 सितंबर।

भारतीय विशिष्ट पहचान संख्या आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि एक अक्टूबर से सरकार ने इसकी फीस में वृद्धि कर दी है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मीडिया पर्सन ने बताया कि बाल आधार 7 से 14 साल के बीच में बायोमैट्रिक कराने पर अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये लिए जाएंगे। 5 से 7 और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि जेंडर अपडेट कराने की फीस 50 रुपये को बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। केवाइसी कराने की फीस 50 से 75 रुपये की गई है। बायोमैट्रिक डेमोग्राफिक की फीस 100 से बढ़ाकर 125 रुपये की गई है। बढी हुई दरें एक अक्टूबर से जारी होंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.