7:45 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

समस्याएं नाच रहीं बस्ती में पर पालनहार हैं डूबे मस्ती में ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में सडकों की बदहाली, जलभराव की समस्या, गन्दगी, दोपहर में निकलती कूढे की ट्रालियां, प्रदेश और देश की राजधानी की ट्रेन ना होना, हर सडक पर जाम, दिल्ली और जयपुर मार्ग पर डग्गामार बसों का संचालन, बदहाल स्वास्थ्य सेवायें, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार, सरकारी कार्यालय में निजी कर्मचारी, हूटर बजाती कारें और जनपद मुख्यालय के अलावा बिल्सी, बिसौली, वजीरगंज एवं अलापुर में बाईपास ना होना ऐसी समस्याएं हैं जिनसे जनता और पालनहार सब जानते हैं। शासन से पैसा भी खुल कर आ रहा हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री पूर्ण समर्पण की भावना से काम करते दिख रहे हैं लेकिन इतना सब होने के बावजूद आम आदमी समझ में यह बात नहीं आ रही कि आखिर गडडा कहां पर है जो सरकार से मिलने वाला धन विकास पर व्यय होने की जगह नेताओं की तिजोरियों में कैसे जा रहा है।
आम आदमी को बदायूं की हालत पर एक बात जुबान पर आ रही है कि समस्याएं नाच रहीं बस्ती में और पालनहार हमारे मस्ती में डूबे हुए हैं और आम आदमी को तो ऐसा लग रहा है कि बदायूं के पालनहार धर्म और पार्टी कोई हो सब अपने हितकारी हैं की राह पर चल रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस