2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- बिल्सी, बिसौली और वजीरगंज में जनता की जरूरतों का कब निकलेगा मुहूर्त ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं का जिला मुख्यालय, वजीरगंज, बिल्सी, बिसौली, अलापुर में जाम के झाम ने नागरिकों की नाक में दम कर रखा है इस बात को आम आदमी के साथ हमारे पालनहार सब जानते हैं लेकिन इस दिशा में कोई ऐसा सार्थक प्रयास नहीं हो रहा जो आने वाले समय में जाम से मुक्ति की राह दिखा रहा हो। वाहनों की संख्या तेजी से बढ रही है और सडकें देश की आजादी से पुरानी हैं। आबादी कहां से कहां पहुंच गई, गांव – गांव तक सडकों का जाल बिछने आवागमन बड गया जिसके चलते सडकों पर वाहनों की सख्या निरन्तर बढ रही है और इसके लिए बदायूं, बिसौली, वजीरगंज, अलापुर में रहने वालो की अतिरिक्त मार्ग बनाने जाने की नितांत जरूरत सुरसा की तरह बढती जा रही है। टैम्पों और टिर्री ने आम आदमी को क्या सडक पर आने वाले वाहनों के चालकों के साथ दुकानदारों तथा राहगीरों की नामक में दम कर रखा है परंतु पता नहीं हमारे पालनहार कब तक आम आदमी की जरूरत को पूरा करने का मुहूर्त कब निकालेगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.