बदायू की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं के राजकीय मेडीकल कालिज की दुर्दशा किसी से छिपी हैं जो आए दिन किसी ना किसी मामले को लेकर जनचर्चा में आ जाता है। बीते दिनों तो ऐसे मामले में जनचर्चा में आए थे जिनमें मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर करने की बात कहीं जा रही थी जिसके चलते बदायूं के मेडीकल कालिज को रैफर सेटर कहा जाने लगा था और अब बदायूं के सांसद आदित्य यादव के निरीक्षण के उपरांत मेडीकल कालिज उस समय चर्चा में आ गया जब सीएमएस का अधीनस्थों पर सेवा शर्त का अनुपालन ना करने की बात कही गई। आम आदमी यह नहीं जानता कि राजनेतिक मतभेद किसके बीच किस बात को लेकर है लेकिन आम आदमी को इस बात स सरोकार होता है कि सम्बन्धित उपक्रम में सुविधाए क्या मिल रही हैं और अव्यवस्थाएं क्यों बनी हुई है।
सांसद श्री यादव के दौरे के बाद जरूरत तो इस बात की थी कि अव्यवस्थाओं को दूर किया जाता लेकिन इस दौरे को राजनेतिक रूप देकर जो नोटिस बाजी की जा रही है उससे आम आदमी का दिल दुखी हो रहा है।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com