राष्ट्रीय अभियंता दिवस (National Engineers Day) भारत में प्रत्येक वर्ष ’15 सितम्बर’ को मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान् अभियंता और ‘भारतरत्न’ प्राप्त मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस होता है। आज भी मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। अपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत ही नहीं, वरन् विश्व की महान् प्रतिभाओं में गिना जाता है।
*गूगल से साभार*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
