5:05 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

भाजपा ने कराया अहसास, सबका साथ, हर समय साथ !

बदायू की बात – सुशील धींगडा के साथ
नेपाल में होने वाली हिंसा में फसे बदायूं के नागरिकों की समय से वापसी कराके प्रदेश और केंद्र सरकार ने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली है। वैसे तो सरकार कोई होती उसको विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने का दायित्व निभाना ही था लेकिन जितनी तत्परर्ता केंद्र सरकार ने दिखाई वह तारीफ के लायक हैं और सबसे बडी बात यह रही कि नेपाल में फसें भारतीयों की अगवानी करने हेतु जिस तरह बदायूं निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जितेन्द्र सक्सेना एवं हितेन्द्र शंखधार ने दिल्ली हवाई अडडे पर पहुंचकर स्वागत किया वह आम नागरिकों के दिल में उतर गया और भाजपा ने यह साबित कर दिया कि भाजपा सबका साथ और हर समय साथ देने को सबसे प्रथक रिश्ता निभाने का हर कदम पर हर समय तैयार रहती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस