बदायू की बात – सुशील धींगडा के साथ ं
न्ेपाल में होने वाली हिसा के बाद वहां फसने वाले इस्लामनगर के निवासियों को वहां से भारत भेजने में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना प्रमुख धरी बनकर सामने सामने आए हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार श्री सक्सेना ने उक्त प्रकरण सामने आने पर इस्लामनगर के नागरिकों के नेपाल में फंसे होने की जानकारी जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिंह को दी जिसके उपरांत एडीएम का नोडल अधिकारी बनाया गया जिन्होने उक्त प्रकरण को लेकर नेपाल में भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया। बताते हैं कि एडीएम ने दूतावास के भारतीय अधिकारियों से वार्ता करके मामले की पूरी जानकारी दी तो वहां एडीएम के पूर्व परिचित अधिकारी मिल गए जिसके उपरांत आगे की प्रक्रिया काफी सरल हो गई। सूचना मिलने के उपरांत नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों की टीम उस होटल में पहुंची जहां बदायूं के नागरिक फसे हुए थे और दूतावास के अधिकारियों के निरंतर प्रयास से बदायूं के इस्लामनगर निवासी आज सुबह काठमाडू हवाई अडडे पहुंचे जहां से उनको दिल्ली रवाना किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
