कल दिनांक १३ सितम्बर को अपराह्न 12 बजे २ बजे तक उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति बदायूं के बैनर तले राजकीय महाविद्यालय घंटाघर बदायूं में हिन्दी पखवाड़ा के तहत एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी| जिसमें शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र/छात्राये प्रतिभाग करेंगे | साथ ही हिन्दी कविता के क्षेत्र में जो कवि अच्छा काम कर रहे उनको सम्मानित भी किया जायेगा |इसकी सूचना सचिव षट्वदन शंखधार ने दी है | उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर के प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे| कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को अध्यक्ष काशी नाथ वर्मा एवम् ठेकेदार दीपक सक्सेना द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा |
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
