उझानी बदांयू 29 अगस्त।
एपीएम पीजी कॉलेज में श्रीमती सविता अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां श्री मती अग्रवाल को छात्र छात्राओं सहित काॅलेज के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल की पत्नी श्रीमती सविता अग्रवाल का दिनांक 27.08.25 को आकस्मिक निधन होने पर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रामप्रकाश शर्मा , सदस्य डॉ.हरिओम गुप्ता, डाॅ उमेश शर्मा, निदेशक डॉ एमएसए अग्रवाल , प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ, उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टॉफ ने श्री मती सविता अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
