9:45 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर  : श्री गणेश शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया के उद्घघोष

इस्लामनगर  : कस्बे में गणेश चतुर्थी महोत्सव के पावन पर्व पर श्री गणेश शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया के उद्घघोष और बैंड बाजों की धार्मिक धुनों के साथ धूमधाम से निकाली गई। बुधवार के लिए श्री गणेश शोभायात्रा पातालेश्वर पाताली मंदिर में श्री गणेश की प्रतिमा का बिधिवत पूजन-अर्चना कर शुभारंभ हुआ।
गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शोभायात्रा में काली अखाड़ा, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती का रोड शो, गणेश जी, शंकर जी, मां दुर्गा, देव- देवी प्रतिमा झांकिया अद्भुत थी, गणपति बप्पा मोरया गाते हुए श्रद्धालू भक्तजनों की टोली,  कलाकारों द्वारा अद्भुत दृश्य नृत्य,  भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा पाताली मंदिर, होली चोक, मैन चौराह, बस स्टैंड रोड, मुख्य बाजार, पोस्ट ओफिस रोड, मास्टर मूंगामल तिराह, मौहल्ला मिश्रा, मौहल्ला मटिया, वार्ष्णेय स्ट्रीट, मौहल्ला भुर्जीयान, मौहल्ला कोरियान, टंकी रोड होती हुई पाताली मंदिर पर पहुंच कर समापन होने के
उपरांत भगवान श्री गणेश जी प्रतिमा के लिए पूजा-पाठ कर मंदिर प्रांगण में गणपित बप्पा मोरिया उद्घघोष की गूंज के साथ विराजमान कर स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान गणेश भक्तों में काफी उत्साह रहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार लीडर, विरेन्द्र कुमार बांबी पैट्रोल पम्प वाले, सेवादार प्रभात गुप्ता देशमुख, गोपाल गुप्ता किराना वाले, संजीव वार्ष्णेय घी वाले, त्रिलोकी बंटी गुप्ता, गौरीश कृष्ण सर्राफ, अवनीश सिंघल, विल्लू चौधरी, प्रवीन गुप्ता किराना वाले, राकेश वैश्य, अतुल सर्राफ, सहित काफी संख्या श्री गणेश सेवादार मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस