संस्कार भारती, बिसौली ने अपना तीसरा उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता के रूप में मनाया । सेवानिवृत्त प्राचार्य कवि विजय सक्सेना सरस्वती विद्यामन्दिर के प्राचार्य संजीव कुमार यादव एवं कृष्णा गुप्ता ने माँ भारती, भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । संस्था के ध्येयगीत का गायन श्री राम प्रकाश गुप्ता ( रामजी ) ने किया । इस प्रतियोगिता में अनेक नेक कृष्ण रूप ने दर्शकों का मन मोह लिया । इन सब की छवि मेला के मंच पर आकर्षण बिखेर रही थी । इस प्रतियोगिता में प्रनीशा प्रथम सूर्यांश द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं । इसके उपलक्ष्य में संगीतकार राज कुमार सक्सेना, गायक धर्मेन्द्र यादव ने भगवान कृष्ण के भजन गाये । सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं अन्य समस्त प्रभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन कवि हर गोविन्द पाठक ( दीन ) ने किया । भगवान कृष्ण व भारत माता की आरती जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । देवेन्द्र कुमार भट्ट, अरुण गुप्ता ने सभी उपस्थित सज्जनों को प्रसाद प्रदान किया । संस्था के अध्यक्ष डॉ• रूपेन्द्र आर्य ने उपस्थित सभी सज्जनों व कलाकारों का आभार व्यक्त किया । कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, चन्द्र पाल गुप्ता अभय वर्मा, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय देवमोहन पाक, चन्द्र पाल शर्मा, कमेटी के सभी सदस्य, गौरी पाठक, गोपेश्वर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे ।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
